फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा बगवां में विद्युत कर्मचारी बनाएंगे रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ का 8वां अधिवेशन 21 जनवरी को नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा में होगा। इस अधिवेशन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश राज्य विद्युत परिषद रामपुर नोगली के प्रधान संजय चौहान ने बताया कि इस अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी। चर्चा करने के बाद इन मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इन मांगों में कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता, फोरमैन की पदोन्नति, लाइनमैन और इलेक्ट्रिीशियन से जेई बनने के लिए अवधि कम करने, जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्पर शब्द हटाने की मांग शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 48श्रेणी के ग्रेड पे विसंगति दूर करने के लिए भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से मांग की है कि इस अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें