फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर डिस्टलरी के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर डिस्टलरी में सैनिटाइजर के पैकिंग मैटेरियल के गोदाम में दोपहर लगभग 12 बजे आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग को नियंत्रित किया। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के पनवड़िया स्थित रेडिको खेतान का है। फैक्टरी में एल्कोहल का उत्पादन किया जाता है, लेकिन कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर का भी उत्पादन होने लगा है। इसके लिए फैक्टरी में अलग गोदाम बनाया गया था, जो जजेज रोड वाले गेट पर स्थित है। शुक्रवार को इस गोदाम में पैकिंग मैटेरियल रखा था, जिसमें सैनिटाइजर पैकिंग की बोतलें, केन आदि थीं। इस बीच दोपहर करीब बारह बजे फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। धुआं देख फैक्टरी के कर्मचारियों और मजदूरों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी फैक्टरी प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद सबसे पहले बिजली की सप्लाई बंद की गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद कर्मचारियों ने फैक्टरी में पानी की पाइप लाइन से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर आ गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक आग बुझाने का कार्य किया गया, तब जाकर आग बुझ सकी। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है कि आग किस वजह से लगी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. मतलूब हुसैन ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फैक्टरी प्रबंधन से भी जवाब मांगा जाएगा। फैक्टरी में अग्निशमन के यंत्रों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें