फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में मारुति वैन में गैस भरते समय लगी आग 

Wed, 14 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ टांडा/ रामपुर
विज्ञापन
टांडा में गैस भरते समय लगी आग से जलती मारूति वैन।
विज्ञापन

विज्ञापन

मारुति वैन में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। वैन में रखे सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली और देखते ही देखते वैन धू-धूकर जलने लगी। जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। 
 
नगर में वाहन में अवैध रूप से गैस भरने का धंधा चल रहा है। जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। मंगलवार की देर शाम मोहल्ला मरघटी में पूर्व सभासद का बेटा अपनी मारुति वैन में गैस भर रहा था। इसी बीच अचानक वैन में आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते वैन में रखे गैस सिलेंडर में भी आग भड़क लग गई। गाड़ी तथा सिलेंडर में आग लगती देख मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को वहां से हटा दिया और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें