फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों से 3 लाख 75 हजार की नगदी पकड़ी

Sun, 15 Jan 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला  ब्यूरो / शाहबाद रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहबाद में चेंकिग के दौरान  टीम ने धान लदे दो ट्रक से  तीन लाख 75 हजार रुपये की नगदी पकड़ ली। सही जवाब न दे पाने के कारण ये रुपये ट्रेजरी में जमा करा दिए गए।

उड़नदस्ता व निगरानी की संयुक्त टीम शनिवार दोपहर शाहबाद में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्होंने बिहार से आ रहे एक धान व्यापारी का ट्रक रोक कर तलाशी ली, तो ट्रक ड्राइवर बलविंदर सिंह के पास से दो लाख 85 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलविंदर ने अपने लिए हरियाणा के करनाल जिला क्षेत्र के भंजन ताल निवासी बताया। इस दौरान केमरी निवासी धान व्यापारी शफी अहमद भी ट्रक लेकर मौके पर आ पहुंचा। निगरानी टीम के प्रभारी सत्यपाल सिंह व ज्ञानेंद्र चौहान ने उसे रोक कर इस ट्रक की भी तलाशी ली, तो शफी अहमद के पास से 90 हजार की नगदी बरामद हुई। टीम के पूछताछ करने पर दोनों लोग संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। तब उन्होंने एसडीएम को मामले की जानकारी दी। उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर दोनों की नगदी जब्त कर रामपुर ट्रेजरी में जमा करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें