रामपुर। मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बिजारखाता गांव के एक युवक पर बंधक बनाकर मारपीट करने और दो दिन तक कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, चौकी क्षेत्र के गांव निवासी महिला 17 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे दवाई लेने स्वार जा रही थीं। इसी दौरान स्वार रोड स्थित बिजारखाता चौराहे पर उन्हें गांव निवासी युवक मिला। आरोप है कि युवक ने स्वार छोड़ने के बहाने महिला को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और नरपतनगर स्थित अपने घर ले गया।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।