फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पक्की मेड़बंदी उखाड़ने और धमकी देने के मामले में तीन पर रिपोर्ट

Thu, 03 Sep 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। चंदूपुरा सीकमपुर गांव में न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग की ओर से कराई गई पक्की मेड़बंदी उखाड़ने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव सीकमपुर निवासी सतवीर सिंह और सुभाषचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चंदूपुरा सीकमपुर में उनकी भूमि गाटा संख्या 237 में 0.3200 हेक्टेयर और गाटा संख्या 239 में 0.162 हेक्टेयर है। भूमि की पक्की मेड़बंदी के संबंध में उपजिलाधिकारी टांडा के न्यायालय में वाद चल रहा था। 23 सितंबर 2024 को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजस्व निरीक्षक ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पक्की मेड़बंदी कराई थी।
आरोप है कि इसके बाद राकेश, सुम्मेरा और तुलाराम ने पक्की मेड़बंदी उखाड़कर फेंक दी। विरोध करने पर आरोपी फावड़ा लेकर फौजदारी पर आमादा हो गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना की।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर थाना टांडा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें