शाहबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत और पति के गंभीर होने के मामले में पीड़ित महिला सुनीता ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गुजरेला गांव निवासी ओमवीर की पत्नी सुनीता का आरोप है कि 30 अगस्त को इनके पति ओमवीर बेटे शिवम को दवा दिलाने रमपुरा गांव गए थे। दवा लेकर पति व पुत्र साइकिल से गुजरेला गांव आ रहे थे। बाला जी इंटर कॉलेज के पास रमपुरा की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार पति और पुत्र को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। जबकि वाहन चालक भाग गया था।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। घायल बेटे शिवम का उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान शिवम की मृत्यु हो गई थी। जबकि पति का उपचार चल रहा है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अज्ञात वाहन की जानकारी की जा रही है। संवाद