फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रैक्टर पलटते ही झपट पड़ी मौत

Tue, 20 Oct 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी 55 वर्षीय उपदेश मौर्य की रविवार रात कोसी नदी में ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। हादसे में वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए थे। परिजन उन्हें उत्तराखंड के काशीपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

धनौरी निवासी उपदेश मौर्य पुत्र रूप चंद रविवार को अपने 25 वर्षीय बेटे उमेश कुमार के साथ ट्रैक्टर से नदी पार खेत पर गए थे। शाम को घर लौटते समय वह बेटे के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर कोसी नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में उपदेश ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जबकि उनका बेटा सुरक्षित बाहर निकल आया।
उपदेश को परिजन काशीपुर ले गए लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि परिजनों ने हादसे को दुर्घटना मानते हुए कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इस हादसे से कुछ घंटे पहले एक अन्य ट्रैक्टर भी नदी में पलट गया था। उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। उसे जेसीबी से बाहर निकाला गया था। ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी के कारण नदी में जगह-जगह गहराई बढ़ गई थी। इसी तरह की गहराई में ट्रैक्टर पलटने से किसान को जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें