बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
ग्राम कोठा जागीर निवासी ओमकार सिंह ने बताया कि उनके भाई विजय पाल पर शाम 7.30 बजे हमला हुआ। श्यामवीर, प्रताप सिंह, रूपकिशोर और पूरन ने विजय पाल का रास्ता रोका और गालियां दीं। इसके बाद उन्होंने लोहे की रॉड से विजय पाल के सिर पर वार किया। हमले से वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गए। आरोप है कि आरोपियों की परिवार से लगभग 6 माह से पुरानी रंजिश है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद