फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विधवा से दुष्कर्म का आरोप, आठ पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया क्षेत्र की एक विधवा महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने की भी शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद रामसहाय ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने टाल-मटोल किया और बाद में इन्कार कर दिया। 21 जुलाई को रामसहाय सहित पांच लोग घर में घुस आए। महिला ने रामसहाय, महेंद्र और खड़ागसेन पर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें