फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मारपीट और दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात(रामपुर)। बिजनौर जनपद के मोहल्ला हजरत नगर निवासी बुशरा ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही पति पर तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बीलना गांव में वकील अहमद का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी बुशरा की शादी 2 फरवरी 2024 को बिजनौर जनपद के मोहल्ला हजरत नगर के रहने वाले नदीम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बुशरा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

फिलहाल बुशरा अपने मायके में पिता के घर रहती है। 28 मई 2025 की शाम पांच बजे ससुराल वाले घर में घुस आए और दहेज की मांग दोहराई। विरोध करने पर मारपीट की। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए।
सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में नदीम, सलीम, शाहरुख, हसीना, बाबू खान, नूर अफसा, तमन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें