फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। जंगल में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के हत्या का मामला दर्ज किया है। साथ ही अब इस मामले की नए सिरे से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर की दोपहर खेत पर काम कर रहे लोगों ने रहमतगंज निवासी राजू के खेत में एक सिख युवक का शव देखा था। इससे इलाके में सनसनी मच गई थी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई थी। ग्रामीणों ने युवक की शिनाख्त सतनाम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी पसियापुरा थाना बिलासपुर के रूप में की थी। सतनाम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह की शादी 12 वर्ष पूर्व हरजिंदर कौर पुत्री गुरवचन सिंह निवासी बुढ़िया फार्म (उत्तराखंड) के साथ हुई थी। इसके नौ वर्ष का बेटा दीप सिंह है। हरजिंदर कौर बेटे को लेकर पंजाब गई हुई थी। घटना की सूचना मृतक के ससुरालियों को हुई तब सास बलविंदर कौर और साला सुरजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव के पास से शराब का एक देसी शराब का भरा क्वार्टर, कीटनाशक दवाई की खाली शीशी और कीटनाशक दवाई का भरा हुआ पैकेट बरामद किया था। घटना को लेकर मृतक सतनाम सिंह के ससुराल पक्ष के लोग मौत का कारण आत्महत्या बता रहे थे। वहीं, मृतक सतनाम सिंह के भाई लखविंदर सिंह उर्फ लाडी ने मृतक भाई के साले सुरजीत सिंह, सास बलविंदर कौर उर्फ बिंदो, साली कमलजीत कौर उर्फ बब्बू, साडू सरवन सिंह उर्फ शम्मा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया था।
लखविंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मृतक सतनाम सिंह ने अपने परिवार वालों से घर के हिस्से बंटवारे में मिले आठ लाख रुपये अपने साले सुरजीत सिंह व सास बलविंदर कौर को दिए थे तथा दो लाख रुपये साडू सरवन सिंह को दिए थे। जब सतनाम सिंह ने अपने रुपये वापस मांगना शुरू किए, तो ससुराली आए दिन सतनाम सिंह से झगड़ा करने लगे। आरोप है कि रुपये वापस न देने पड़े, जिसके चलते साले सुरजीत सिंह, सास वलविंदर कौर, साडू सरवन सिंह व साली कमलजीत कौर ने योजना बनाकर सतनाम सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक सतनाम सिंह के भाई लखविंदर सिंह की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व में मृतक की पत्नी ने खीर में जहर देकर किया था परिवार की हत्या का प्रयास, गई थी जेल
मसवासी। मृतक सतनाम सिंह के भाई ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में ये भी बताया है कि उसके भाई सतनाम सिंह की पत्नी हरजिंदर कौर ने पूर्व में पूरे परिवार को जान से मारने की नीयत से खीर में जहर डाल दिया था। कुछ लोगों ने खीर खाई, तो उनकी हालत बिगड़ गई थी। तत्काल उपचार मिलने के बाद जान बचाई जा सकी थी। इस मामले में उसके पिता कश्मीर सिंह के द्वारा बिलासपुर कोतवाली में हरजिंदर कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें हरजिंदर कौर जेल गई थी। लेकिन, बाद में माफी मांगने पर हरजिंदर कौर को छुड़वा दिया गया था। इसके बाद से भाई सतनाम सिंह की पत्नी हरजिंदर कौर परिवार से रंजिश रखने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें