फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आठ माह के बच्चे को उल्टा लटकाने में पिता पर केस

Sat, 26 Jul 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक खानम (रामपुर)। गांव करनपुर में जिस पिता ने अमानवीय हरकत करते हुए अपने आठ माह के मासूम बेटे वरुण को उल्टा लटकाकर गांव में घुमाया था, अब उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

घटना 19 जुलाई को थाना अजीमनगर के करनपुर गांव में हुई थी। मिलक खानम के शादीनगर हजीरा गांव निवासी शिवचरन ने बताया कि उसने अपनी बहन सुमन की शादी 11 दिसंबर 2023 को सन्नू उर्फ संजू कुमार निवासी करनपुरसे की थी। शादी के बाद शुरुआती छह महीने सब सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 19 जुलाई को सन्नू उर्फ संजू ने उसकी बहन के साथ मारपीट की और उसके आठ माह के बेटे वरुण को उठाकर पूरे गांव में उल्टा लटकाकर घूमा था। इस दिल दहलाने वाले दृश्य का एक वीडियो भी वायरल हो गया।
घटना की जानकारी होने पर शिवचरन अपनी बहन सुमन और भांजे वरुण को अपने घर ले आया था। पीछे से संजू भी आ गया। आरोप है कि उसने यहां भी मारपीट और अभद्रता की और मिलक खानम थाने पहुंचकर पत्नी और साले के खिलाफ शिकायत कर दी थी। पुलिस जब मौके पर गई तब हकीकत सुनकर वह भी सन्न रह गई। तब पुलिस ने संजू का शांतिभंग के आरोप में एसडीएम कोर्ट में चालान कर दिया था। अब इस मामले में पीड़िता के भाई शिवचरन ने आठ माह के बच्चे को उल्टा लटकाते हुए गांव में घुमाने और बहन का दहेज की खातिर उत्पीड़न करने ऐ आरोप में तहरीर मिलक खानम पुलिस को दे दी। तहरीर के आधार पर संजू, उसकी मां गोमती, भाई सुरेंद्र पाल व जुगरेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मिलक खानम इंस्पेक्टर निशा खटाना ने बताया कि जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें