फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, ज्वेलर की मौत, दो घायल

Sat, 22 Aug 2026 11:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। गांव खरसौल के पास शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सैफनी निवासी ज्वेलर रिंकू सक्सेना की मौत हो गई, जबकि उनके साथी सुधांशु चंद्रवंशी और ललित घायल हो गए। घायलों का मुरादाबाद में उपचार चल रहा है, जहां पर सुधांशु चंद्रवशी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सैफनी निवासी रिंकू सक्सेना की खरसौल में ज्वेलरी की दुकान है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर वह बाइक से सुधांशु चंद्रवंशी और ललित के साथ घर लौट रहे थे। कुछ दूर चलने पर सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू सक्सेना और सुधांशु चंद्रवंशी को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद में इलाज के दौरान रिंकू सक्सेना ने दम तोड़ दिया। जबकि सुधांशु की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें