फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के सात लोग घायल

Wed, 24 Jun 2026 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद-थूनापुर मार्ग पर बाइक को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम उदमावाला निवासी मोबीन अपने परिवार के सदस्य मोनिस, रुकशाना, हाशमी, हनीसा, मेनाज और एक वर्षीय जौरान के साथ कार से मुहर्रम की मेहंदी देखने भटपुरा जा रहे थे। खौद-थूनापुर रोड पर खड़िया पेट्रोल पंप के सामने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे बनी नहर में जा गिरी।
कार के नहर में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और लकड़ी काट रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। उन्होंने नहर में उतरकर कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि घायल कार सवारों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें