रामपुर। कृषि विभाग चूहे और छछूंदर को नियंत्रित करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगा। विशेष संचारी अभियान के तहत विभाग की ओर से 11 जुलाई से यह अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत लोगों को चूहे और छछूंदर को नियंत्रित कैसे करें इसकी जानकारी दी जाएगी।
एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी अभियान चलाया जाना है। इसी अभियान में कृषि विभाग की ओर से भी चूहों और छछूंदरों को नियंत्रित करने और लोगों को इससे बचाव के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह के मुताबिक विभाग द्वारा जनसहभागिता के माध्यम से क्षेत्रीय कर्मचारियों व जनसामान्य के सहयोग को लेकर प्रचार-प्रसार और उससे होने वाली बीमारियों एवं मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा 889 जागरूकता गोष्ठियां प्रस्तावित की गई हैं।
इन दवाओं का करें इस्तेमाल
जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह के अनुसार घरों में ब्रोमाडियोलॉन 0.005 प्रतिग्राम के बने चारे में 10 ग्राम दवा प्रत्येक बिल में रखने से चूहे उसको खाकर मर जाते है। एल्युमीनियम फास्फाइड नामक दवा की 3-4 ग्राम मात्रा बिल में डालकर बिल बंद कर देने से उसमें से निकलने वाली फास्फीन गैस से चूहे मर जाते है।
-