फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ई रिक्शा के खिलाफ अभियान तेज, 299 पर कार्रवाई

Thu, 24 Apr 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीएम के निर्देश के बाद परिवहन विभाग तेजी के साथ ई-रिक्शा चेकिंग अभियान चला रही है। इसके तहत पिछले एक माह के अंदर 299 रिक्शा पर कार्रवाई की जा चुकी है। विभागीय टीम का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस माह अब तक 299 ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान करीब 189 ई-रिक्शा का चालान कर हिदायत देकर छोड़ा जा चुका है। जबकि 110 वाहनों जिनका पंजीयन नंबर तक नहीं दिखाई दिया, उनको सीज कर दिया गया है। टीम ने यह कार्रवाई शाहबाद रोड, रोडवेज स्टेशन, सिविल लाइंस पर चेकिंग अभियान के दौरान किया है। उन्होंने बताया कि टीम रोजाना चेकिंग अभियान चला रही है। ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग के साथ बिना फिटनेस वाहनों के चालान और सीज की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें