फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरोक्को में प्रदर्शित होगी रजा लाइब्रेरी की दुर्लभ कैलीग्राफी

Tue, 26 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय संस्कृति और साहित्य से विश्व को रूबरू कराने के लिए भारत सरकार की ओर से मोरक्कों में फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2016 का आयोजन किया जा रहा है।
संस्कृति मंत्रालय और हाई कमीशन ऑफ इंडिया मोरोक्को के सहयोग से रामपुर रजा लाइब्रेरी की 41 दुर्लभ इस्लामिक कला एवं कैलीग्राफी के चित्र इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी 28 जुलाई से एक अगस्त तक रबात में और 4 से 8 अगस्त 2016 तक कैसाब्लांका (मोरोक्को) में प्रदर्शित की जायेगी। 
विज्ञापन


रजा लाइब्रेरी के अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रदर्शनी में सातवीं सदी की हजरत अली (रजि0) के हाथ से लिखी कुरान शरीफ की प्रतिलिपि मुख्य आकर्षण के रूप में प्रदर्शित की जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से हाई कमीशन ऑफ इंडिया, मोरोक्को द्वारा रामपुर रजा लाइब्रेरी को मोरोक्को के शोधकर्ता एवं विद्वानों के साथ-साथ वहां की जनता से रूबरू कराएगा।  प्रदर्शनी के लिए रजा लाइब्रेरी से सैयद तारिक अजहर वरिष्ठ तकनीकी रेस्टोरर और हिमांशु सिंह तकनीकी रेस्टोरर को मोरोक्को भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें