फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बेलवाड़ा के जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

Sat, 27 Jun 2026 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव बेलवाड़ा के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। पिछले कई दिनों से तेंदुए के दिखाई देने की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएफओ प्रणव जैन ने वन विभाग की टीम के साथ जंगल में पहुंचकर कांबिंग अभियान चलाया था। अभियान के दौरान टीम को तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिले, जिसके बाद उनके निर्देश पर शुक्रवार को तेंदुए की संभावित लोकेशन पर पिंजरा लगाया गया।
कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने जंगल के पास तेंदुए को दो शावकों के साथ देखा था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद से आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ प्रणव जैन ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें