फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिकलीपुल पंचायत में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

विज्ञापन
झिकलीपुल पंचायत में तेंदुए को पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। चौपाल उपमंडल की झिकनीपुल पंचायत में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कसरत तेज कर दी है। इसके लिए विभाग ने झिकनीपुल के पास चियाली में पिंजरा लगाया है। वन खंड अधिकारी बमटा मेदराम, वन रक्षक घुरला बीट सुशील शर्मा, चौकीदार श्यामलाल शर्मा पिंजरे को लेकर पहुंचें। तेंदुए के खौफ से पंचायत में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने जूरु नाला से लेकर चियाली के क्षेत्र का मुआयना किया। इस दौरान लोगों से विचार-विमर्श कर पिंजरा लगाया गया। झिकनीपुल पंचायत मे तेंदुआ अभी तक कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। कुछ दिन पूर्व जुरुनाला में एक युवक पर भी तेंदुए ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया था।
लोग कहते है कि चियाली में चट्टानों के ऊपर बनी गुफा ही तेंदुए रहते हैं। इस वजह से लोगों का दिन ढलने के बाद घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वन खंड अधिकारी बमटा ने लोगों से अपील की कि बच्चों को पिंजरे के नजदीक न जाने दें। इस मौके वन विभाग की टीम के साथ पंचायत प्रधान गोपाल चौहान, उपप्रधान लोकिंद्र शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल चौहान, अयूब खान, बिकु, कृष्ण दत्त, सुशील चौहान, कमलेश शर्मा और कृष्ण दत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें