रामपुर। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर स्वार विधानसभा सीट पर उप चुनाव कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि स्वार विधानसभा सीट पिछले पांच माह से रिक्त पड़ी है। इस वजह से क्षेत्र के लोग अपनी आवाज सरकार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
सक्सेना ने कहा कि स्वार के विधायक अब्दुल्ला आजम का चुनाव इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 16 दिसंबर 2019 को रद्द घोषित कर दिया था। क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव का नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त अब्दुल्ला की उम्र 25 साल से कम थी। चुनाव में वह जीत गए थे। उनकी जीत को चुनाव में बसपा के प्रत्याशी नवाब काजिम अली खां नेे हाईकोर्ट में चुनौती थी। हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला के निर्वाचन को रद्द कर दिया था। इसके बाद विधानसभा सचि वालय के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दूबे ने भी इस सीट को 16 दिसंबर 2019 से रिक्त घोषित कर दिया था। उन्होंने कहा कि स्वार विधानसभा सीट को रिक्त हुए लगभग छह माह का वक्त होने के है। नियम के है कि विधानसभा या लोकसभा की सीट खाली होने के छह माह के अंदर चुनाव लिया जाए। सक्सेना ने मांग की है कि इस सीट पर जल्द से जल्द उप चुनाव कराया जाए।