जमीन खरीदकर मकान बनाना लगातार महंगा होता जा रहा है। शासन की ओर से जमीनों की खरीद फरोख्त करने के लिए सर्किल रेट तय किए जाते हैं। इन रेट के आधार पर ही जमीन की खरीद फरोख्त हो पाती है। पिछले कई माह से जमीनों के सर्किल रेट को तय करने के लिए सरकारी अमला माथापच्ची कर रहा था, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रशासन की ओर से दस से 15 फीसदी रेटों में वृद्धि की गई है, जिसके चलते अब जिले में अब जमीनों के रेट और बढ़ जाएंगे। प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नए सर्किल रेट पर अपनी मुहर लगा दी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह की ओर से नए सर्किल रेट को लेकर सूची जारी कर दी गई है। नए सर्किल रेट 21 अक्तूबर से लागू कर दिए जाएंगे। सर्किल रेट में दस से 15 फीसदी की वृद्धि की गई है। सबसे ज्यादा वृद्धि ज्वाला नगर, साईं विहार, लक्ष्मीनगर, अजीतपुर समेत अन्य नवनिर्मित काॅलोनियों में की गई है।
-
कहां कितने रेट की गई वृद्धि
स्थान वर्तमान रेट नए रेट (वर्ग मीटर में)
अजीतपुर 6,300 7,500
एक्जक्यूटिव काॅलोनी 4,200 5,000
लक्ष्मीनगर 6,500 7,800
ज्वाला नगर 6,300 8,500
आगापुर 5,500 6,300
एकता विहार 18,000 21,000
कैलाश काॅलोनी 25,000 30,000
फ्रैंडस काॅलोनी 25,000 30,000
करीमबाग 25,000 30,000
किला कैंप 22,000 27,000
गायत्रीपुरम 16,000 20,000
-नए सर्किल रेट तय किए जा चुके हैं। प्रशासन की ओर से मुहर लगाई जा चुकी है। इन सूचियों को तहसील दफ्तरों में प्रकाशित कर दिया गया है। 21 अक्तूबर से नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे। -
संजय कुमार श्रीवास्तव, एआईजी स्टांप