फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सुबह छह से रात 10 बजे तक भारी वाहनों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने तय किया है कि अब भारी माल वाहन और खनिज लदे वाहनों का सुबह छह से रात 10 बजे तक शहर के अंदर प्रवेश बंद रहेगा। यह वाहन नैनीताल हाईवे और मुरादाबाद हाईवे से होकर गुजरेंगे। इसके लिए रामपुर के राम-रहीम पुल पर भी चौकसी तेज कर दी गई है। यदि यहां से दाखिल होने की कोशिश की जाएगी तो तगड़ा जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से स्कूली वाहनों के साथ ही रोजमर्रा में नौकरीपेशा लोगों का आवागमन रहता है। इस बीच शहर का ट्रैफिक काफी तेजी के साथ चलता है। इसमें ज्वालानगर के राम-रहीम पुल से कई बार बड़े माल और खनिज लदे वाहन शहर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं, जिससे जाम तो लगता ही है साथ ही दुर्घटनाएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में डीएम के निर्देश पर अब सभी माल और खनिज वाहनों के चालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि रामपुर शहर के अंदर सुबह छह से 10 बजे तक कोई भी इस तरह का वाहन नहीं निकलेगा। इनका प्रवेश पूर्णतया: बंद रहेगा। बताया गया कि यह वाहन सीधे नैनीताल हाईवे से होकर बाहर से निकलेंगे। मुरादाबाद हाईवे तक सीधे वाहनों की निकासी की जाएगी। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक शहर का ट्रैफिक लगभग शांत हो जाता है। इस बीच भारी वाहन यहां से निकल सकते हैं। सुबह छह बजे के बाद पुन: बंदिशे लगा दी जाएंगी। खास बात यह है कि इसके लिए सभी ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने भी सख्त लहजे में हिदायत दी है। उनका कहना है कि नियमों का पालन होना चाहिए वरना बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें