one arrested with charas in rambaag rampur bushar
रामपुर बुशहर। थाना झाकड़ी के रामबाग में पुलिस ने एक व्यक्ति को पुलिस ने 396 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी ओम प्रकाश की अगुवाई में पुलिस का दल गश्त कर रहा था। वीरवार सुबह करीब 3:30 बजे बठारा के पास रामबाग में गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली।
इस दौरान उक्त व्यक्ति से 396 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने कांता प्रसाद (32), पुत्र नंदलाल, गांव बठारा, डाकघर शाहधार, तहसील रामपुर, शिमला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20-61-85 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि एक व्यक्ति से पुलिस ने 396 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।