फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में गईं बसें, अब जिस रूट पर यात्री उस रूट पर दौड़ेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रोडवेज डिपो की बसों का बेड़ा इन दिनों हल्का हो गया है। करीब 70 फीसदी बसें चुनाव ड्यूटी में लगने के कारण बसों की कमी हो गई है। ऐसे में बसों का संचालन यात्रियों की संख्या के आधार पर रूट निर्धारित कर किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े और चुनाव ड्यूटी में गईं बसों के कारण राजस्व का नुकसान भी न हो।
विज्ञापन

तीसरे चरण के चुनाव के लिए रामपुर डिपो से सोमवार को 13 बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी गईं हैं, जबकि 10 बसें दूसरे चरण की चुनाव ड्यूटी से ही अभी तक वापस नहीं आई हैं। यानि 23 बस इस समय डिपो पर उपलब्ध नहीं हैं। वहीं गुरुवार को भी 20 बसों को तीसरे चरण के चुनाव के लिए रवाना होना है। ऐसे में डिपो से कुल 43 बसें चुनाव ड्यूटी में चली जाएंगी। डिपो से विभिन्न रूटों पर 62 बसें संचालित होती हैं। इनमें से 43 बसें चुनाव ड्यूटी में जाने से सिर्फ 19 बसें ही रह जाएंगी। बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों में लोग खड़े होकर सफर करने को लोग मजबूर हो रहे हैं। वहीं, यात्रियों को देखते हुए सभी रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं लेकिन ,बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें