फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुख्यमंत्री की रैली में आ रही बस डंपर से टकराई, 19 घायल

Sun, 17 Mar 2024 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। मुख्यमंत्री की रैली में शनिवार को रामपुर आते समय बस डंपर से टकरा गई, जिसमें 19 सवार घायल हो गए। जबकि दो की हालत गंभीर है। शाहबाद के मीरापुर और शाहपुर देव गांव के करीब चालीस ग्रामीणों को लेकर बस रामपुर आ रही थी। आते समय शाहबाद रामपुर रोड स्थित उदयपुर जागीर गांव की पुलिया पर ये हादसा हुआ।
विज्ञापन

शनिवार रैली के लिए मीरापुर और शाहपुर देव के ग्रामीणों को ले जाने की जिम्मेदारी रोजगार सेवक को बस प्रभारी को दी थी। बस प्रभारी ने बताया कि बस के आगे दो डंपर चल रहे थे। डंपर चालक तेज रफ्तार में डंपर चला रहे थे। क्षेत्र के उदयपुर जागीर गांव की पुलिया के निकट डंपर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। डंपर के पीछे चल रहे बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस पीछे से डंपर में टकरा गई। इस हादसे में करीब 19 लोग घायल हुए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी गई। घटना की जानकारी पाकर एसडीएम सुनील कुमार, बीडीओ नरेंद्र कुमार गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश बाबू गुप्ता, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन केपी सिंह, सुनील कुमार समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया। सभी का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन इस हादसे में घायल पर्वत सिंह और निर्भय को रेफर कर दिया गया। उधर बस मालिक गुड्डू खान ने बताया कि बस में भी भारी नुकसान हुआ है।

हादसे में यह हुए घायल
शाहपुर देव गांव के ग्राम प्रधान सुरेश पर्वत सिंह, भूप सिंह, रामौतार, भारत सिंह, मौर सिंह, वीर सिंह, रामकुमार, दल सिंह, कुंवरपाल, निर्भय, ग्राम मीरापुर गांव के ग्राम प्रधान, भूप सिंह, वीरेंन्द्र, मलखान, होटेलाल, राजपाल, प्रकाश, रामकुंवर, वीरेंद्र।
विज्ञापन

मैं रामपुर पहुंच चुका था। मुझे सूचना मिली कि बस टकरा गई है और लोग घायल हुए हैं। जिसके बाद में तुरंत रामपुर से लौटा। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो को जिला अस्पताल बेहतर उपचार के लिए भेजा है। बाकी सब ठीक है, डंपर को पकड़ लिया है। - सुनील कुमार, एसडीएम शाहबाद
पटवाई थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव पर होने से बाल-बाल बच गया। यहां पर बस टकराने से बच गई। आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक को रोककर उसकी पिटाई करदी। सूचना के बाद मौके पर बीडीओ नरेंद्र कुमार गंगवार पहुंच गए। उन्होंने पटवाई पुलिस को इकतला की। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें