शाहबाद/रामपुर। बुद्ध पूर्णिमा का पर्व जिले भर में मनाया गया। लोगों ने हवन किया वहीं संगठनों की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भारतीय बौद्ध महासभा के सदस्यों ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए बुद्ध जयंती पर्व मनाया। भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री डॉ. अरविंद गौतम ने रमा सिंघल इंक्लेव रोशन बाग स्थित अपने वास पर भगवान बुद्ध एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर, बुद्ध,धम्म, संघ वंदना,अपने परिजनों के साथ कर महापर्व बुद्ध जयंती मनाई। इसके अलावा महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. सीएल चंचल, जिला महामंत्री डॉ. भारत सिंह, आरके प्रभाकर, बांकेलाल सागर, शोभित आदित्य, अनिल गौतम, बनवारी लाल गौतम, कपिल गौतम, आरबी सिंह, डॉ. केदार सिंह, सतवीर सिंह, डॉ. बलवीर सिंह, सुमित गौतम, मुकेश गौतम, धर्मेंद्र गौतम आदि पदाधिकारियों ने अपने-अपने घरों पर बुद्ध जयंती मनाई।
इसके साथ ही अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने भी बुद्ध पूर्णिमा पर घरों में हवन किया। जिलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि हमने वैदिक परंपराओं को भुला दिया और प्रकृति से खिलवाड़ किया है इसी का परिणाम है हर तरफ अशांति। हमें अपने अतीत से सीखकर वेदों में बताए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। शाहबाद में सागरपुर गांव में अधिवक्ता जसवंत सिंह ने आवास पर बुद्ध जयंती मनाई। इस दौरान हरिराम सागर, नेतराम सागर, मानसिंह, करतार सिंह व अन्य बुद्धिष्टजन उपस्थित रहे।
इसके साथ ही अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने भी घरों पर बुद्ध पूर्णिमा पर तथागत गौतम बुद्ध के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए और पुष्प अर्पित किए। संगठन के राष्ट्रीय उप महामंत्री सत्यपाल सिंह बादल ने अपने आवास पर बुद्ध पूर्णिमा पर तथागत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर नैंसी मधुर, आराध्य गौतम, रजनी भारती, सूरजपाल आदि मौजूद रहे।