फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान ध्वस्त करने के विरोध में भड़के बसपाई

विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को यतीमखाना प्रकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन

घोसियान मोहल्ले में मकान ध्वस्त करने के विरोध में बसपाई सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उनका कहना था कि सपा के शासन में गरीबों पर जुल्म हो रहा है। 

जिलेभर के बसपाई तोपखाना रोड स्थित नगर विधानसभा प्रत्याशी डा. तनवीर अहमद खां के कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने घोसियान मोहल्ले में मकान ध्वस्त कराने का मुद्दा उठाया। इसके बाद कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर सड़क पर आए। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसला लिया कि अब जिलाधिकारी को ज्ञापन नहीं दिया जाएगा। क्योंकि मंत्री के इशारे पर प्रशासन ही गरीबों पर जुल्म कर रहा है। बाद में राज्यपाल को फैक्स के जरिए ज्ञापन भेजा। ज्ञापन भेजने वालों में डा. तनवीर अहमद खां, महेश कुमार सागर, कामरान खां, मोहसिन खां, जमीर अंसारी, बिट्टू खां, दिनेश प्रजापति, दाऊद खां, मंजू खां आदि हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें