रामपुर में सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपाई।
- फोटो : अमर उजाला
बसपाई भी सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में उतर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। बसपाइयों का कहना था कि प्रदेश और केंद्र सरकार सर्राफा व्यापारियों की समस्या को अनदेखा कर रही है। बसपा कार्यकर्ता सोमवार को तोपखाना रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। नगर विधानसभा प्रभारी डा. तनवीर अहमद खां के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे।
प्रदर्शन के बाद डीएम के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उसमें कहा कि सर्राफा व्यापारी काफी दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। उनका कारोबार भी बंद है। प्रदेश और केंद्र सरकार सर्राफा व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है। वित्त मंत्री ने जो काला कानून बनाया है उससे सर्राफा व्यापारियों में रोष है। आंदोलन से सर्राफा व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
ज्ञापन में सर्राफा व्यापारियों की समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि, नगर विधानसभा प्रभारी ड़ा. तनवीर अहमद, नगराध्यक्ष महेश कुमार सागर, भगवत सिंह लोधी, विजय सागर, साकिब सैफी, खालिद अली पाशा, मंजू खां, जुबैर खां, दाऊद खां, शाहआलम, मोहसिन खां, शहाब बब्ली, कामरान, जीशान, फैसल कमाल, अक्का गुड्डू भी शामिल थे।