फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की सभा में मंच टूटा, बालिका जख्मी

Tue, 27 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  स्वार/रामपुर
विज्ञापन
मंच गिरने से घायल बच्ची।
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर में रविवार को देर रात बसपा के कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच टूटने से हड़कंप मच गया। मंचासीन विधायक नवेद मियां और यूसुफ अली गिर पड़े। अन्य पदाधिकारी भी गिरने से चोटिल हो गए। मंच के नीचे दबने से एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

रविवार देर रात मोहल्ला रसूलपुर में सभासद जमील अहमद के आवास के बाहर बहुजन समाज पार्टी की सभा चल रही थी। जिसमें स्वार टांडा विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, चमरौआ विधायक अली यूसुफ अली अली सहित बसपा के अन्य पदाधिकारी मंच पर मौजूद थे। अचानक मंच टूट कर नीचे गिर गया और मंच पर मौजूद दोनों विधायक सहित अन्य पदाधिकारी गिर पड़े। जिससे कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। अचानक मंच गिरने से वार्ड 18 मोहल्ला रसूलपुर निवासी अमीर अहमद की पांच साल की बेटी उजमा घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में उसे उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद बिना मंच के कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक नवेद मियां, चमरौआ विधायक अली यूसुफ अली ने नगर विकास मंत्री व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पर तीखे प्रहार किए। कार्यक्रम में ताज मोहम्मद खां, आसिफ मियां, काशिफ खां, शाह आलम खां सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें