बसपा के मुस्लिम समाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अफजल सिद्दीकी ने कहा कि युवाओं के सहारे ही प्रदेश में बसपा का परचम लहराएगा। परिवार के झगड़े में सपा का वजूद खत्म हो गया। भाजपा ने जनता को ठगा है। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अफजल सिद्दीकी ने बुधवार को बिलासपुर की राधे निवासी कालोनी और चमरौव्वा के बिजड़ा गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा की लड़ाई सभी के सामने जगजाहिर है। आपसी झगड़े में सपा का वजूद खत्म हो गया। प्रदेश की जनता बसपा से ही उम्मीदें लगाई बैठी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सहारे ही मायावती पांचवी बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी।
कांग्रेस डूबता जहाज है जो खटिया पर आ गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जनता से झूठे वादे किए। सत्ता हथियाने के बाद जनता को भूल गई। जो वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। लिहाजा जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से बदला जरूर लेगी। उन्होंने कहा कि चमरौवा के विधायक अली यूसुफ अली ही विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी होंगे। अफवाह उड़ाने वालों का मकसद पूरा नहीं होगा।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर ने मोहसिन खां, मीर रजा आदि को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सम्मेलन में चमरौवा के विधायक के विधायक अली यूसुफ अली, डीसीपी के पूर्व चेयरमैन अमरीश पटेल, बिलासपुर के प्रत्याशी प्रदीप गंगवार, शाहबाद प्रत्याशी राधेश्याम राही, डा. तनवीर खां, शांति प्रसाद सागर, प्रमोद निरंकारी, संतोष शर्मा, फरहत खां, उर्फ हाजी शब्बन, मुरशद पाशा, माहिर खां, गजाली खां, सिरोज राम सागर, रामजीवन गौतम, आकिल चौधरी, महबूब अली, राजेश प्रकाश सैनी, ओमप्रकाश कश्यप, रामौतार कश्यप, हबीबउर्ररहमान, नावेद कुरैशी, रमेश गंगवार, राजपाल सागर भी थे। संचालन माहिर खां व हबीबउर्ररहमान ने किया।