फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: बसपा ने रामपुर लोकसभा सीट से जीशान खां को बनाया प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष ने की घोषणा

Sat, 23 Mar 2024 09:03 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जीशान खां को रामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर ने उनके टिकट की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
जीशान खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी में लंबे समय से जुड़े रहे जीशान खां को रामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर ने शनिवार की शाम को उनके टिकट की घोषणा की है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत अब तक तीन दिन नामांकन हो चुके हैं और दो दिन और नामांकन होने हैं। भाजपा को छोड़कर सपा और बसपा ने अभी तक पत्ते नहीं खोले थे, जिसके चलते पिछले तीन दिन में कोई नामांकन नहीं हो पाया था। अब शनिवार की शाम को बसपा ने अपने पत्ते खोल दिए। जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने जीशान खां के नाम पर मुहर लगा दी है। 

अब रामपुर लोकसभा सीट से जीशान खां बसपा के प्रत्याशी होंगे। जीशान खां पिछले 12 साल से बसपा से जुड़े रहें हैं। वह सेक्टर प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही उनके चाचा शहाब खां और चाची शैला खान भी नगर पालिका का चुनाव लड़ चुके हैं। शैला खान सभासद रह चुकी हैं और पालिकाध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें