मिलक (सु) विधानसभा सीट से बसपा ने राधेश्याम राही को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को शाहबाद में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उनके नाम का एलान किया है। राही 2012 का विधानसभा चुनाव भी बसपा की टिकट पर लड़े थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। 2005 में जिला पंचायत सदस्य बने थे। इसके बाद वो सपा में शामिल हो गए थे।
इसके बाद उन्होंने सपा छोड़कर बसपा का दामन 2007 में ही थाम लिया था। वहीं, चमरौवा सीट से यूसुफ अली वर्तमान में विधायक हैं। इसके बसपा रामपुर शहर से डा. तनवीर अहमद खां व बिलासपुर से प्रदीप गंगवार को अपना प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। जिले में बसपा द्वारा स्वार-टांडा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी का एलान शेष रह गया है।