फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाई की शादी में अमेरिका व नोएडा से आए भाइयों की हादसे में मौत

Mon, 01 Dec 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर की खेमरी गांव में मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख। स्रोत - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। बड़े भाई की शादी में शामिल होने अमेरिका से आए गांव खेमरी निवासी अंशुल बिष्ट (27) और नोएडा में पत्रकार उनके चचेरे भाई आयुष बिष्ट (24) की रविवार की तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों भाई शादी में आए मेहमानों को कार से रुद्रपुर छोड़ने के लिए गए थे। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

गांव खेमरी निवासी प्रकाश बिष्ट के बड़े बेटे प्रियांशुल बिष्ट की शनिवार को शादी थी। परिजनों के अनुसार, बड़े भाई की शादी में शामिल होने के लिए अंशुल बिष्ट अमेरिका से आए थे, जबकि नोएडा में पत्रकार उनके चचेरे भाई आयुष बिष्ट भी शादी में शामिल होने दो दिन पूर्व नोएडा से आए हुए थे। रविवार की तड़के 3:45 बजे अंशुल अपनी कार से ऋषिकेश निवासी दोस्त राजेंद्र उर्फ राजू पांडया और रुद्रपुर निवासी फुफेरे भाई रोहित भंडारी को छोड़ने के लिए रुद्रपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। कार अंशुल चला रहे थे और आगे उनके साथ आयुष बिष्ट भी बैठे हुए थे।
उत्तराखंड के गदरपुर थाना क्षेत्र में महतोष मोड भाखड़ा नदी पुल के पास कार सामने चल रही धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। हादसे में अंशुल बिष्ट व आयुष बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में पीछे बैठे रोहित भंडारी व राजू पांडया गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर मौके से भाग गया। गदरपुर थाने के प्रभारी संजय पाटक व महतोष चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी को गदरपुर सीएचसी भेज दिया। चिकित्सकों ने अंशुल व आयुष को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि, गंभीर घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दोपहर करीब दो बजे दोनों युवकों का खेमरी गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

हादसे से मातम में बदलीं शादी की खुशियां
अंशुल बिष्ट अमेरिका में एक बड़े होटल में मैनेजर के पद पर नौकरी करते थे और दो दिन पहले भाई की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गईं। रविवार को होने वाला रिसेप्शन भी रद्द हो गया।

इकलौता था आयुष
आयुष बिष्ट अपने घर का इकलौता पुत्र था। वह नोएडा में इंडिया टूडे ग्रुप में पत्रकार थे। तहेरे भाई की शादी में शामिल होने नोएडा से दो दिन पूर्व ही बिलासपुर अपने ताऊ के घर आए थे। वह मूल रूप से उत्तराखंड कोटद्वार का रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें