फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में पुल डूबने से कई गांवों का संपर्क कटा

Tue, 25 Sep 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
बहाल्ला नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबे पुल से गुजरते ग्रामीण राहगीर। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लगातार कई दिनों से हो रही बारिश से फिर से बहाल्ला नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के गांव लोहर्रा के पास नदी पर बना पुल नदी में डूब गया है। पुल डूबने से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं नदी के निकट खेतों में पानी घुसने से 2 दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हैं। पानी घुसने से धान की फसल प्रभावित हुई। 

 पहाड़ों पर कई दिनों से हो रही भारी बारिश से बहाल्ला नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ गया। जिससे तहसील के दो दर्जन से अधिक गांवों की फसल पानी में डूबने लगी है। गांव लोहारा फार्म के पास बहाला नदी पर बना पुल भी डूब गया है। नदी पर बना पुल डूबने से डेढ़ दर्जन से अधिक गांव का संपर्क मार्ग समाप्त हो गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांवों में जाने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से लोग जान जोखिम में डालक नदी में डूबे पुल से गुजरने को मजबूर हैं। बहाल्ला नदी के पास बसे गांव चक लोहर्रा मिलक, लोहर्रा टांडा, भाऊपरा, मेवला फार्म, मेवला कला, मेवला धारू, नागलिया, चक खारदिया, परसूपुरा, देवीपुरा लाडपुर बीवी, कैशोनगली आदि नदी के निकटवर्ती गांव के लोग जलस्तर बढ़ने से चिंतित हैं। 
विज्ञापन



नदी का जलस्तर बढ़ने और पुल डूब जाने से संपर्क मार्ग टूट गया है। लेकिन लोग मजबूरन डूबे पुल से गुजर रहे हैं। ऐसे में जानमाल का खतरा है। हिंदू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार छिकारा ने क्षेत्र के लोगों से डूबे पुल से नहीं गुजरने की  अपील की है। उन्होंने प्रशासन को अवगत कराकर इस ओर ध्यान देने के मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें