सैफनी। कस्बे के भूड़ा मढ़ी स्वर्ग आश्रम पर सोमवार से ही श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भूड़ा मढ़ी पर पहुंचकर सबसे पहले महाराज गुरु वाला सिद्ध की समाधि पर पूजा अर्चना की। उसके बाद अन्य सिद्धों की प्रतिमा और समाधियों पर फूल प्रसाद के साथ पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। आश्रम पर पूजा अर्चना और मनौतियां मांगने वाले श्रद्धालुओं की दोपहर तक भीड़ लगी रही।