फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रोडवेज बस की टक्कर से गोवंशीय पशु घायल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Fri, 21 Aug 2026 11:41 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर के मुख्य चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने बृहस्पतिवार देर रात उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस चालक ने हाईवे किनारे खड़े एक गोवंशीय पशु को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर हंगामा किया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के नगर मंत्री अनिल राठौर आदि ने बताया कि उत्तराखंड डिपो की एक रोडवेज बस बृहस्पतिवार देर रात रुद्रपुर की ओर से सवारियां लेकर रामपुर की तरफ जा रही थी। नगर के मुख्य चौराहे पर पुलिस चौकी के पास हाईवे किनारे खड़े गोवंशीय पशु को बस चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पशु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय चौराहे पर मौजूद लोगों ने विरोध स्वरूप बस को रोक लिया।
सूचना मिलते ही अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता नगर मंत्री अनिल राठौर के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गए और हादसे को अंजाम देने वाले बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को काफी समझाने के बाद शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल गोवंश का उपचार कराया। पुलिस ने बस में सवार सभी सवारियों को अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य को रवाना किया। वहीं हादसे को अंजाम देने वाली रोडवेज बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें