रामपुर। महिला थाने में काउंसलिंग के जरिये दोनों परिवारों को प्रेमी-प्रेमिका का निकाह कराने के लिए राजी कर लिया गया।
महिला थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी के अनुसार स्वार के एक गांव निवासी युवती ने मिशन शक्ति केंद्र और महिला थाना पर एक लिखित प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें बताया गया कि वह कक्षा 6 से एक युवक से प्रेम प्रसंग में है। उससे निकाह करना चाहती है। परंतु दोनों परिवारों के लोग निकाह से मना कर रहे हैं।
मामले में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रजनी द्विवेदी, सुबोध कुमार, दीपा चौहान, अनुराधा ने दोनों पक्षों व उनके परिवारजनों को मिशन शक्ति केन्द्र, महिला थाना पर बुलवाकर काउंसलिंग कराई। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद स्थापित हुआ तथा परस्पर सहमति से प्रेमी से निकाह के लिए दोनों परिवार राजी हो गए।