भोट। थाना क्षेत्र के कोयला गांव में मंगलवार को 19 वर्षीय युवती मीनाक्षी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी।
शाम करीब चार बजे परिजन घर लौटे तो कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ पीपी सिंह ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। संवाद