शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद के लक्खी बाग स्थित मंदिर के पीछे स्थित एक खेत में पेड़ पर 24 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। युवक की गर्दन में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने शव के फोटो खींचकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर डाल वायरल कर दिए हैं। ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या का मामला बता रही है। संवाद