फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला टैक्सी चालक  का शव, हत्या की आशंका

Sun, 19 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शहजादनगर के धमोरा में शव मिलने के बाद पहुंचे टैक्सी चालक के परिजन। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

धमोरा के पास टैक्सी चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शिनाख्त हो जाने के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन का कहना है कि वह घर से 80 हजार रुपये लेकर निकला था। इलेक्शन वाले दिन दो लोग उसे बुलाकर ले गए थे, परिवार के लोग हत्या करके शव फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों की ओर से तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट की गई

 शहजादनगर थाना क्षेत्र के कस्बा धमोरा के पास स्थित एक खेत पर कुछ लोगों ने एक शव को पड़े देखा। जिस पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।  सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पर पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। सूचना के बाद युवक के घर के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां उसकी शिनाख्त शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव नरखेड़ा निवासी स्वर्गीय नारायण दास के 18 साल के बेटे राजू के रूप में की गई।   परिवार के लोगों ने उसके शव को देखकर रोना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई वेद प्रकाश का कहना है कि 15 फरवरी को दो लोग उसको घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद वह वापस नहीं आया, हर जगह उसको तलाशा। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिवार के लोग उन दोनों लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शहजादनगर इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में हल्की चोट की बात सामने आई है। लेकिन मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हुआ है। इसलिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें