फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ईदगाह परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 14 Nov 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। मोहल्ला मनिहारान निवासी अबरार (45) का शुक्रवार सुबह ईदगाह परिसर में पेड़ से फंदे के सहारे शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह करीब आठ बजे टहलने आए एक व्यक्ति ने शव लटका देखा और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम की मदद से शव को पेड़ से उतरवाकर पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, अबरार की पत्नी करीब चार वर्ष पहले एक युवक के साथ चली गई थी। इसके बाद से वह तनाव में रहने लगा था। पिछले पांच-छह माह में उसकी स्थिति और खराब हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि वह पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन हर बार परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया था। अबरार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी पांच बहनें और दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
सीओ पंकज पंत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। यदि परिजन तहरीर देंगे या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आते हैं तो मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें