फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: देवरों पर दुष्कर्म का आरोप, जांच जारी

Sat, 14 Nov 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक विधवा महिला ने अपने दो देवरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के पति की छह वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। महिला के अनुसार, 11 नवंबर की रात दोनों देवरों ने उसके साथ जबरदस्ती की। उसकी चीख-पुकार सुनकर 16 वर्षीय बेटे ने उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें