फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : छह जोनल, नौ सेक्टर और 74 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

Thu, 12 Feb 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी। निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर प्रशासन सतर्क है। डीएम व एसपी ने बुधवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला सहकारी बैंक के सभागार में जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक की।
विज्ञापन

डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने सभी केंद्रों पर स्ट्रांग रूम, डबल लॉक व्यवस्था, सीसीटीवी, पुलिस तैनाती, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 का हवाला देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
एसपी विद्यासागर मिश्र ने कहा कि परीक्षा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। जनपद में 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल के 25,518 और इंटर के 21,248 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा संचालन के लिए छह जोनल, नौ सेक्टर और 74 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पहली पाली सुबह 8:30 बजे, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे शुरू होगी। राजकीय रजा इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बैठक में एडीएम जंगबहादुर, डीआईओएस अंजलि अग्रवाल, बीएसए कल्पना देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें