फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर साथ न रखने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया था कि पास में ही रहने वाले एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 11 नवंबर को युवक उसके घर आ गया था। इस दौरान परिवार वालों ने युवक को युवती के घर में पकड़ लिया था। इस पर पंचायत ने फैसला कर दोनों की शादी करा दी थी। आरोप है कि शादी के बाद युवक के परिजन विदा कराए बिना ही कुछ दिन बाद ले जाने की बात कहकर चले गए थे। लेकिन, दो माह बाद भी युवक उसको लेने नहीं आया और ले जाने से मना करने लगा। मामले की जानकारी होने पर महिला के होश उड़ गए। महिला ने मामले की जानकारी अजीमनगर पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अजीमनगर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला के आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें