फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोवा अस्पताल के चिकित्सक पर गलत उपचार करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की सड़क हादसे में उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले में परिजनों ने अस्पताल कर्मी पर गलत उपचार करने से मौत होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में नोवा अस्पताल के अज्ञात चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विष्णु बिहार निवासी विमल शर्मा (32) उत्तराखंड के गदरपुर में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। वहां पेट्रोल पंप पर काम कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। वह एक माह पहले परिवार के साथ रामपुर आ गए थे। 25 फरवरी की रात आठ बजे वह अपने रिश्तेदार रिंकू और हर्ष शर्मा के साथ हरिद्वार गंगाजल लेने गए थे। तीनों एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे थे। इस दौरान 28 फरवरी की रात को वापस घर आते समय रास्ते में बिजनौर जिले के नगीना के पास एक टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में विमल शर्मा घायल हो गए थे। जिसके बाद बिजनोर पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में सूचना पर परिजन बिजनौर पहुंच गए थे और युवक को रामपुर ले आए थे। इसके बाद उसे नोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान तीन फरवरी की सुबह उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन अस्पताल कर्मी पर गलत उपचार करने से युवक की मौत होने का आरोप लगाने लगे थे। पुलिस ने इस मामले में विमल शर्मा की पत्नी रीना शर्मा की तहरीर के आधार पर नोवा अस्पताल के अज्ञात चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें