फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए भाकियू अन्नदाता ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। सरकार की शह पर ही उपद्रवियों द्वारा दिल्ली में उत्पात मचाया गया। भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए उपद्रव की निंदा करती है क्योंकि जो देश को शर्मसार करने वाला काम करेगा वह किसी हाल में भी किसान नहीं हो सकता। यह किसानों के शांतिपूर्वक आंदोलन को बदनाम करने की साजिश है। किसान लगभग दो महीने से कड़ाके की सर्दी में सड़कों पर अपने घर वालों से दूर पड़े हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री को उदारता दिखाते हुए तुरंत कृषि कानून वापस लेने के आदेश पारित करना चाहिए। इस दौरान हिना खान, मोहम्मद फैजान, जीनत खान, सुभान अली, बाबूराम लोधी, दानिश मियां, शाहजमान खान, गुड़िया, संजीव राजपूत, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें