फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने एससी-एसटी को सिर्फ नारों तक रखा : वीरेंद्र

Sat, 09 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को रंगोली मंडप में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद डा. वीरेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश से भाजपा के सांसद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी डा. वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि पार्टी 14 से 24 अप्रैल तक ग्राम स्वराज अभियान चलाएगी। इसका शुरूआत 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर होगी। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों व प्रदेश सरकार की नाकामियों से अवगत कराएंगे। डा. कुमार शनिवार को रंगोली मंडप में पार्टी की जिला संचालन समिति की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जयंती भाजपा समरसता दिवस के रूप में मनाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के 68 सालों में से अधिकांश समय कांग्रेस शासन में रही है। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति व जनजाति लोगों के विकास को सिर्फ नारों तक सीमिति रखा। कांग्रेस ने बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल वोट बैंक के इस्तेमाल के रूप में किया। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कोशिशों के वजह से डा. अंबेडकर को राज्यसभा में भेजे जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ था।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब की जन्मस्थली, निवास स्थान, दीक्षा भूमि को पहचान दिलाने व संग्रहालय बनाने का काम किया है। डा. कुमार ने कहा जिन राज्यों में चुनाव हो रहा है वहां भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहेगा। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, ख्याली राम लोधी, काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद गंगवार, दीक्षा गंगवार, मोहन लाल सैनी, राजीव मांगलिक, लक्ष्मी सैनी, जागेश्वर दयाल दीक्षित,  हंसराज पप्पू, राजीव मांगलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें