फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे विपक्षी : नकवी

Mon, 19 Dec 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
नकवी
विज्ञापन

विज्ञापन
 केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा कालेधन के मुद्दे पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। जनता इनको चुनाव में सबक सिखा देगी। प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।

नकवी रविवार की शाम को रामपुर पहुंचे, उन्होंने शंकरपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और फिर मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद में कालेधन के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने संसद नहीं चलने दी। बहस करने से सपा, बसपा और कांग्रेस बचते रहे। यह एक चिंता का विषय है। कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस काले धन के मुद्दे पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है, जो पूरी तरह गलत है। कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता इन सभी को सबक सिखाएगी। यूपी में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतकर यूपी में सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने प्रदेश का विकास नहीं कराया। भाजपा ही प्रदेश का विकास करा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में जुट जाने की अपील की। कहा कि भाजपा ही प्रदेश का विकास करा सकती  है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, सुभाष भटनागर, राकेश सरन मिश्र, ख्याली राम लोधी, राजीव मांगलिक, मोहन लाल सैनी, बलदेव औलख, दिलीप सक्सेना, भारत भूषण गुप्ता, पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, लक्ष्मी सैनी, अर्जित सक्सेना, दीपा गोयल आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें