फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारवाद के मोहजाल में फंसी समाजवादी पार्टी : नकवी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद के मोहजाल में उलझी है। सिर्फ परिवार के सदस्यों को ही चुनाव मैदान में उतारा है। जनता इस चुनाव में परिवारवाद को नकार देगी। रामपुर के पूर्व सांसद ने सांसद के पद से इस्तीफा देकर जनता का अपमान किया है। अपने पूर्व कार्यकाल में भी रामपुर के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। न जनता का कोई कार्य किया। इस चुनाव में जनता परिवारवाद को नहीं, विकास के लिए वोट करेगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी का नामांकन कराने आए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामपुर की जनता के सामने अब पूर्व सांसद का चेहरा बेनकाब हो चुका है। जनता उनके कारनामों को जान चुकी है। रामपुर के विकास के लिए इस बार जनता भाजपा को वोट देगी और भाजपा का प्रत्याशी बड़े बहुमत से विजयी होगा। कहा कि भाजपा के प्रत्याशी को सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त होगा। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी ने कहा कि इस चुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में वोट करने जा रहा है। क्योंकि भाजपा ने बगैर किसी भेदभाव के सभी वर्गों के हित मे कार्य किए हैं। प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि वे रामपुर के विकास के लिए कार्य करेंगे। ऐसे में जनता उन्हें वोट देकर विजयी बनाए। उन्होंने सभी वर्गों से आशीर्वाद मांगा। सभा को राज्यमंत्री बलदेव औलख ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, हरिओम शर्मा, हमजा मियां, शिवबहादुर सक्सेना, आकाश सक्सेना, दीक्षा गंगवार, अशोक विश्नोई, राजीव मांगलिक, श्रीष गुप्ता, काशीराम दिवाकर, हरिओम शर्मा, भारतभूषण गुप्ता, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें